स्वर्ण ब्यावसायियों से लूटपाट और गोलीबारी मामले में पांच दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
#परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान): आसाव थानाक्षेत्र के शिवपुर सकरा बाजार में स्वर्ण व्यवसाइयों के साथ लूटपाट व गोलीबारी मामले में पांच दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ज्ञात हो कि शिवपुर सकरा के मद्देशिया बाजार में 22 जून को दीनानाथ सोनी, सर्वेश सोनी एवं सर्वेश सोनी का भगिना आयुष कुमार सोनी तीनों प्रिया ज्वेलर्स के नाम से दुकान चला रहे थे। दोपहर अचानक पांच अज्ञात बदमाश दुकान में प्रवेश कर गए एवं सोना चांदी लूटने लगे। जब इसका विरोध तीनों लोगों ने किया तो बदमाशों द्वारा अंधाधुन बंदूक से फायरिंग करने लगे। इस दौरान दीनानाथ सोनी, सर्वेश सोनी को गोली मार दी। एवं सर्वेश सोनी के भांजा को बम से मारकर घायल कर दिया था।




Recent Comments