
सारण/अमनौर।
प्रखंड के अपहर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक,दो तथा तीन में समुदायिक किचेन सेंटर पिछले पांच दिनों से बंद होने से नाराज पांच दर्जन से अधिक की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पहुंच स्थानीय प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को समाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे रामेश्वर रावत, हीरा राउत, अच्छे लाल राम, सरोज कुमार, अरुण कुमार, अखिलेश कुमार,लक्ष्मी देवी, शांति देवी, चिंता देवी, सुशीला देवी,सीता देवी, आशा देवी, फुलगेदी देवी,गायत्री कुअर, झुअरी देवी,शिवमती देवी,कांति देवी, सुनरी देवी सैकड़ों लोगों ने बताया कि बाढ़ के पानी से हम सभी का घर पूूरी तरह डूब गया है. सड़क के किनारे कपड़ा व पलास्टिक तानकर गुजर बसर कर रहे हैं. सरकारी सुविधा के नाम पर अबतक कुछ भी नहीं मिला, समुदायिक किचेन सेंटर दो – तीन दिन चला फिर बंद कर दिया गया. सेंटर बंद होने से हमलोगों के सामने भूखमरी पैदा हो गयी है. आज भी बाढ़ का पानी से हमसभी का घर डूबा हुआ है. जबतक फिर से चालू करने का आदेश नहीं मिलता है तबतक हमसभी अंचल कार्यालय पर डटे रहेंगे. विरोध कर रहे लोगों ने एक लिखित ज्ञापन अंचल कार्यालय को सौंपा. वहीं फोन से सीओ से बात करने पर सीओ सुशील कुमार ने आश्वासन दिया कि जांच कराने के बाद फिर से किचेन चालू कराने कराया जायेगा.तब जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीण शांत हुए.




Recent Comments