✍दैनिक खोज खबर टीम

🔴हाजीपुर : मंगलवार की सुबह वैशाली जिले के सराय बाजार थाना क्षेत्र स्थित एनएच 77 पर घटी भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं. घटना के संबंध बताया जा रहा है कि एक टेम्पू भगवानपुर से यात्रियों को लेकर हाजीपुर की तारफ जा रहा था तभी पुरानी बाजार मोड़ के पास सामने से तेज गति से आ रहे बस से उसकी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गये और उसमे बैठे सभी नौ लोग बुरी तारः से पिस गये. जिस कारण सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मरने वालो में दो महिलायें भी शामिल हैं.

वहीं,घटना के बाद से नाराज लोगों ने बस में तोड़ फोड़ शुरू कर दिया जिससे बस में बैठे कई यात्रियों को भी छोटे आयीं. जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
![]()
उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद से मौके पर पहुंची सराय बाजार थाना पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए टेम्पू में से लोगो के शवो को निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. वहीं घटना के बाद से एनएच 77 पूरी तरह से जाम हो गया है.
👉इनपुट : ईटीवी बिहार डाॅट इन




Recent Comments