मांझी। प्रखंड के झखड़ा के टोला स्थित काली मंदिर परिसर में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के दौरान रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. प्रिया, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. राज कुमार सिंह व डॉ. आशुतोष के द्वारा विभिन्न रोगों से ग्रसित 185 पुरुष व महिला रोगियों के स्वास्थ्य जांच की गई। जिनमे मुख्य रुप से बीपी, सुगर सहित कई असाध्य रोगों की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुए चिकित्सकों ने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नही है। सुखमय जीवन के लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आवश्यक है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान, तनाव-मुक्त रहने के उपाय आदि पर ध्यान देना जरूरी है। 40 वर्ष से अधिक उम्र होने पर शरीर की नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद थे।