बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के रेवतीथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित मठ के साधु आनंदी दास को शनिवार की रात हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया‌। जख्मी साधु को इलाज के लिए बैकुंठपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। पुलिस घटना का कारण पता करने में जुट गई है।