मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के नटवर बीरबल गांव में हनुमान जी के पंडाल के पास अश्लील व फूहड़ गीत बजाए जाने का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने मरहा पंचायत के मुखिया परमहंस साह गोंड़ की जमकर पिटाई कर दी तथा कपड़े फाड़ डाले। मारपीट में उनका बायां हाथ हाथ टूट गया। घटना मंगलवार की देर रात्रि की है। पिटाई में घायल मुखिया को आसपास के ग्रामीणों ने मांझी पीएचसी पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। मुखिया ने मारपीट के मामले में चार लोगों पर मांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि मारपीट के क्रम में जाति शब्द सूचक शब्दों से सम्बोधित करते हुए जान मारने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।




Recent Comments