प्रखंड के 22 पंचायतों में सोमवार को शिक्षक नियोजन को लेकर काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। रविवार को प्रखंड संसाधन केंद्र पर बीईओ आशा कुमारी की अध्यक्षता में संकुल समन्वयकों की बैठक हुई। बैठक में काउंसलिंग के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा मेघा सूची व रोस्टर सूची का अवलोकन करने के बाद कई आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक में बीईओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शिक्षक नियोजन में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शिता के साथ काउंसलिंग में सभी अभ्यर्थियों को सम्मिलित करना सुनिश्चित करें। अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंचायत स्तर पर तैयार मेघा सूची का गहन अवलोकन किया गया। बैठक में संकुल समन्वयक मुन्ना प्रसाद, शशि भूषण यादव, संजय कुमार त्रिवेदी, आदम अली, विनोद गुप्ता सहित कई लोग शामिल थे।




Recent Comments