बैकुंठपुर। प्रखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्प दोष की हुई अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग पीड़ित हो गए। पीड़ितों में पकहां गांव के नवल राय, महारानी गांव की मधु कुमारी, फैजुल्लाहपुर के अंकुश कुमार, चमनपुरा के अमित कुमार तथा बनौरा के अनूप कुमार शामिल हैं। पीड़ितों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।