सात निश्चय योजनाओं की हुई समीक्षा

#परवेज अख्तर/सिवान;

हुसैनगंज (सिवान) : प्रखण्ड मुख्यालय पर गुरूवार को सात निश्चय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीडीओ मनीषा प्रसाद ने विभिन्न पंचायतों में सरकार के सात निश्चय योजना, नाली -गली योजना, हर घर नल जल योजना, पंचायत सरकार भवन तथा पंचायतों में कचरा प्रबंधन के बारे मे विस्तृत चर्चा की। उन्होंने विभिन्न पंचायतों मे हर घर नल जल योजना के तहत किये गये कार्य से संतुष्ट दिखे। वही नाली -गली योजना के तहत किये जा रहे कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने वैसे पंचायत जहां सरकार भवन नहीं है वहां के मुखिया को जमीन का प्रस्ताव जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि समीक्षा बैठक में जिन बिन्दु पर चर्चा की गई उसमे ग्राम पंचायत कार्यालयो का प्रबंधन, पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की व्यवस्था, आरटीपीएस केन्द्रों की स्थापना, ग्राम पंचायत की स्थायी समितियों की बैठक, सात निश्चय योजनाओं के लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि आदि शामिल है। बैठक में प्रखंड प्रमुख राजाराम साह, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी करुंणनन्द पुरुषोत्तम, मुखिया नूर शब्बा, ललिता देवी, जैनब खातून, हरेराम यादव, विजय चौधरी, जितेंद्र यादव, अशर्फी राम ,जितेंद्र शर्मा, नीतीश कुमार, सुमन देवी, सैनुल्लाह अंसारी सहित सभी पंचायत सचिव आदि उपस्थित थे।
…………………………………………..