
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के राम-जानकी बंसोही बाजार पर एक रात में चोरों द्वारा आभूषण दुकान और जेनरल स्टोर के दुकान का ताला काटकर तीन लाख रुपए से ज्यादा के समानों की चोरी कर ली गई है। बंसोही बाजार पर रविवार की मध्य रात्रि में जितेन्द्र ज्वेलर्स व वासन भंडार के प्रोपराइटर अमित कुमार पिता ध्रुप प्रसाद डुमरसन गांव निवासी ने बताया कि उनकी दुकान राम जानकी बाजार बंसोही पर हैं जहां से रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे सुबह में आएं तो देखा कि लोहे के शटर के उपर और अंदर लगे ताला उखाड़ कर एक किलों चांदी और लगभग सतर हजार रुपए के वर्तन चोरी कर ली गई है और आभूषण दुकान के सामने भी अजय जेनरल स्टोर का ताला उखाड़ कर दुकान में रखें पैतीस हजार रुपए और छः हजार रुपए के जेनरल स्टोर के समान चोरी कर ली गई है। मामले में जेनरल स्टोर के प्रोपराइटर अजय शंकर सिंह पिता- स्व जगरनाथ सिंह गांव-बंसोही ने बताया कि रात्रि में दुकान के ताला उखाड़ चोरी की गई है जिसमें पैतीस हजार नगद और छः हजार रुपए के जेनरल स्टोर के सामान चोरी कर ली गई है। मामले में घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच मामले में जांच पड़ताल कर रही है, दुकानदारों द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है।




Recent Comments