सांसद रुडी की युवाओं को सौगात, अमनौर में हैवी इक्यूपमेंट के प्रशिक्षण केन्द्र का कल होगा लोकार्पण
ऽ जेसीबी, स्काईलिफ्ट, बैकहो, क्रेन ऑपरेटर आदि का होगा प्रशिक्षण
ऽ प्रशिक्षणार्थियों के पासपोर्ट बनवाने में सहायता के साथ विदेशों में रोजगार के लिए किया जायेगा प्रोत्साहित


छपरा (सारण):04 अगस्त, 2018 । सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राजीव प्रताप रुडी की तरफ से युवाओं को एक तोहफा दिया जा रहा है। अमनौर के विश्व-प्रभा सामुदायिक केन्द्र में बिहार राज्य के पहले हैवी इक्यूपमेंट प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है। इस प्रशिक्षण केन्द्र से युवा हैवी इक्ूपमेंट में प्रशिक्षित हो सकेंगे। कल इस प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया जायेगा। इस केन्द्र का अनुमोदन अपने मंत्रित्वकाल में स्थानीय सांसद श्री रुडी ने किया था जो अब लोकार्पित हो रहा है। केन्द्र का लोकार्पण बिहार सरकार में उर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत करेंगे। इस संदर्भ में बातचित के क्रम में सांसद ने बताया कि कल औद्योगिक क्षेत्र, कारखानों और खान वाले इलाकों के अलावा हैवी इक्यूपमेंट में हुनरमंद युवाओं की अत्यधिक मांग का विदेशों में भी है। इसलिए यहां से प्रशिक्षित युवाओं को पासपोर्ट बनाने में भी सहुलियत प्रदान की जायेगी और उन्हें विदेश जाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा। इससे न केवल इन युवाओं को रोजगार प्राप्त होंगे बल्कि उनको आर्थिक सबलता भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि यहां 60-60 बच्चों के बैच को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है जिसे भविष्य में बढ़ाया भी जायेगा।
यह प्रशिक्षण केन्द्र बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात है।यह राज्य का पहला प्रशिक्षण केन्द्र होगा। इससे पहले इस तरह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए युवाओं को बिहार से बाहर देश के अन्य राज्यों में जाना पड़ता था, पर अब वे अपने राज्य में ही इस तरह का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। अमनौर के केन्द्र में जेसीबी, स्काईलिफ्ट, बैकहो, क्रेन आदि में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए छपरा, दिघवारा, सोनपुर, दरियापुर, रिविलगंज आदि स्थानों के युवाओं ने अपना नामांकन करवा लिया है। सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि सांसद के विकासवादी कार्याें में यह कार्य राज्य के युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करेगा। सोनपुर और छपरा में भी इसकी एक शाखा खोलना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में ऐसे प्रशिक्षित युवाओं की भारी मांग है। यहां से प्रशिक्षित युवाओं को प्रशिक्षणोपरांत पासपोर्ट बनवाकर विदेश में रोजगार पाने में भी सहायता की जायेगी। कार्यक्रम में सांसद रुडी के साथ विधान पार्षद ई॰ सच्चिदानंद राय, विधायक डॉ सीएन गुप्ता समेत जिले के सभी विधायक, व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित होंगे।
अमनौर स्थित केन्द्र का संचालन देशभर में कौशल का काम करने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (IL&FS) द्वारा किया जायेगा। बतातें चले कि आईएलएफएस, स्किल्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) के बीच की एक संयुक्त उद्यम है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित श्रमबल की आवश्कताओं को पूरा करने के उदेश्य से इसकी स्थापान सन 2011 में किया गया।