मांझी(सारण)। मंगलवार की रात अपराधकर्मियों ने मांझी थाना क्षेत्र के बहोरन सिंह टोला से दरवाजे पर खड़ी एक सफेद रंग की बोलेरो चुरा ली। घटना के वक्त लोगों द्वारा शोर मचाये जाने के कारण अपराधकर्मी आननफानन में अपनी अपाची बाइक छोड़ बोलेरो पर सवार होकर भाग निकले। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बहोरन सिंह टोला निवासी मैनेजर साह गोंड़ की बोलेरो गाड़ी दरवाजे पर खड़ी थी। तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। वाहन मालिक द्वारा घटना की सूचना मांझी थाना को दी जा चुकी है। मांझी पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। तथा पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा गाड़ी बरामद करने के लिये कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।