इसुआपुर में अनियमित बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान
रिपोर्ट:-अज़हर करीम/इसुआपुर:
इसुआपुर (सारण): बिजली के आँख मिचौली से इसुआपुर की जनता परेशान है।बरसात की इस उमस भरी गर्मी से बच्चों तथा बुजुर्गों का बुरा हाल है।प्रखण्ड की जनता जहाँ गर्मी से परेशान है वही रात्रि में सांपों के डर से महिलाये घबराये रहती हैं।वही देर रात तक बिजली नही रहने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई नही हो रही है।ग्रामीण धर्मनाथ राय,साहेब शर्मा,सूरज श्रीवास्तव, इरशाद आलम,नीरज तिवारी,अजय प्रसाद ,अब्दुलहक़ीम अंसारी,नागेंद्र महतो आदि का कहना है कि बिजली के नाम पर किराशन तेल की आपूर्ति भी सरकार द्वारा घटा दी गयी है।ऐसे में प्रतिदिन रात को दस बजे तक बिजली नहीं रहना बिभागीय अपराध है।लोंगो का कहना था कि इस बरसाती मौषम में बिजली आपूर्ति दुरुस्त नही की गई तो वे लोग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।वही इस बाबत जेई विद्युत जावेद अंसारी से बात करने की कोशिश की गई।पर वे फ़ोन नहीं उठा रहे थे।