अलग होंगे तेजप्रताप व ऐश्वर्या, कोर्ट में डाली तलाक की अर्जी
दैनिक खोज खबर डेस्क
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलग रहने का फैसला लिया है। इसके लिए तेजप्रातप ऐश्वर्या से तलाक लेंगे। तेजप्रताप ने इसके लिये तलाक की अर्जी भी न्यायालय में दी है।

तेजप्रातप के तलाक की खबर आने के बाद राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गयी है। फिलहाल यह तलाक तेजप्रताप क्यों ले रहे हैं इस बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है।

आपको बता दे कि हाल ही में लालू यादव के बेटे तेजप्रताप की शादी छपरा के राजद नेता चंद्रिका राय की पुत्री से हुई थी।




Recent Comments