सर्वसम्मति से पिंकी देवी बनी सेविका

#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : प्रखंड के सरेयाँ पंचायत में वार्ड संख्या 05 में आंगनबाड़ी सेविका चयन में मेरिट लिस्ट के 03 पर रही अभ्यर्थी का सेविका पद पर चयन कर नियोजन पत्र सर्वसम्मति से निर्गत कर दिया गया।

सरकारी शड्यूल के अनुसार सारेया पंचायत के वार्ड 05 में आम सभा का आयोजन किया गया जहाँ आम सभा में गणमान्य सहित आंगनबाड़ी के पर्यवेक्षिका सीखा श्रीवास्तव वार्ड सदस्य सहित स्थानीय मुखिया आदि की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया के दौरान मेरिट लिस्ट के 01 नम्बर रही अभ्यर्थी का आयु अधिक होने के चलते आवेदन निरस्त हो गया वही क्रम संख्या 02 पर रही अभ्यर्थी ने अपनी गोतनी क्रम संख्या 03 पर रही पिंकी देवी के लिए अपना दावा वापस ले लिया जिससे आम सभा ने सर्वसम्मति से पिंकी देवी को नियोजन पत्र निर्गत कर दिया।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि श्रवण महतो , प्रभाकर नाथ, राम लखन मह्तो, हुकुम महतो, पिंकी देवी, रिंकी देवी, बहमनी देवी मौके पर शामिल थे।