दो बहनों को मारपीट कर किया घायल

#मुरारी स्वामी/गड़खा(सारण)।मैकी कोटवा गांव में जमीनी विवाद में दो बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में मधु कुमारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।जिसमें प्यार चंद्र शाह मुन्ना साह महेंद्र शाह राकेश शाह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा कि बहन पुतुल कुमारी को गाली देने लगे बीच-बचाव करने गई तो लात -मुक्का व लाठी डंडे से मारने लगे।