दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शराब मामले में मंडलकारा के उच्च कक्षपाल निलंबित मंडलकारा परिसर से शराब बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी गणपति सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मंडलकारा के अधीक्षक ने की है। इसकी सूचना अधीक्षक ने नगर पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक को भी दिया है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि जेल अधीक्षक का पत्र प्राप्त हुआ है। जिसका उल्लेख केस के अनुसंधानकर्ता डायरी में करेंगे। मामला यह है कि 14 अक्टूबर की रात 8 बजे मंडलकारा के हवलदार कमलेश सिंह ने शराब की एक बोतल को जेल अधीक्षक के पास प्रस्तुत किया था। बताया था कि गृहरक्षक राजेश प्रसाद द्वारा शराब की बोतल को लाया गया था। वह बोतल को उच्च कक्षपाल गणपति सिंह यादव के आवास पर देने जा रहा था। इस मामले में जेल अधीक्षक उच्च कक्षपाल व गृहरक्षक के विरूद्ध कालीबाग ओपी में एफआईआर दर्ज करायी थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।