नियमावली से अलग हटकर सेविका चयन का आरोप

#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : प्रखड के लौवा कला वार्ड संख्या 1 में सेविका चयन में नियमावली को ताक पर रखकर सेविका चयन का आरोप लगाया गया है जिसका लिखित आवेदन सीडीपीओ को देकर उक्त चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की गयी है।

जिस आवेदन में मीना देवी पेटढहीयां निवासी ने सीडीपीओ को पत्र लिखकर बताई है कि 25 जुलाई को हुए हमारे गाव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 234 वार्ड संख्या 1 पर सेविका चयन में पर्यवेक्षिका द्वारा तत्काल चयन नियमवाली को ताक पर रखकर राजवंती देवी का चयन कर लिया गया है।जिनके पति प्राथमिक विधालय छतवा खुर्द में सरकारी शिक्षक है।जिनका चयन नियम के विरुद्ध है।वही क्रमांक 2 व् क्रमांक 3 को कागज गलत होने का आरोप लगा कर पर्यवेक्षिका द्वारा निरस्त कर दिया गया।मामले में आवेदिका ने चयन प्रक्रिया को अवैध बताते जाँच की मांग की है।