सर्पदंश से महिला की मौत
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के धनौती हाता गांव निवासी अशोक महतो की पत्नी तेतरी देवी की मौत शुक्रवार को सर्पदंश से हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पांच बच्चे हैं। पति एवं बड़ा पुत्र दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पति और पुत्र घर के लिए रवाना हो गए हैं।




Recent Comments