नवादा में अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे गिरी कार के परखच्चे उड़े, घायल पीएमसीएच रेफर

रिपोर्ट – सन्नी भगत/नवादा : गया से तिलक समारोह से लौट रही देर रात एक कार अनियंत्रित हो कर हिसुआ थाना क्षेत्र में स्तिथ खानपुर पुल के नीचे जा गिरी। इस घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गये सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गये। देर रात होने के कारण आस पास रहें लोगों को दुर्घटना ग्रस्त वाहन से सभी घायलों को बाहर निकाला गया औऱ सभी घायलों को आस पास रहें ग्रमिणो ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया ओर कुछ घायलों को पटना पीएमसीएच रेफ़र कर दिया गया।

बताया जाता है की इस भीषण सड़क दुर्घटना में जदयू के वरिष्ठ नेता टमाटर यादव, जिला परिषद के पति समेत 7 गंभीर रुप से घायल हो गए है वहीं दुर्घटना का कारण गाड़ी का तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है ।