छठ घाट का विधायक ने किया उद्घाटन

परसा (सारण): अमनौर बिधान सभा क्षेत्र के बाजीतपुर गाँव स्थित पोखरा में योजना विकास बिभाग योजना के अंतरगर्त मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत निर्मित छठ घाट का उद्घाटन स्थानीय विधायक शत्रुधन तिवारी के द्वारा फीता काट तथा पूजा अर्चना कर किया।इस दौरान विधायक ने कहा की छठ घाट निर्माण हो जाने से गाँव के लोगो को अब छठ पूजा करने में काफी सहूलियत होगी।वही मुख्यमंत्री के विकास योजना से क्षेत्र की विकास में एक नई कड़ी जुड़ गया।क्षेत्र की विकास के लिए लगातार प्रयास जारी है।मुख्यमंत्री विकास योजना से लगभग चार लाख 49 हजार की लागत से छठ घाट का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है।इस मौके पर उपस्थित सम्बेदक शम्भू सिंह रघुनाथ सिंह कशी सिंह आदि ग्रामीणों ने विधायक को माला पहनाकर अभिनन्दन किया।बलराम सिंह महेश मिश्रा मदनजीत शुक्ला शम्भू राय बबुआ जी परमानंद राम वीरेन्द्र सिंह संतोष सिंह शिव पूजन सिंह कुंदन सिंह अमित कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।