मोबाइल दुकान में सेंध मार कर चोरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

आंदर (सिवान) :  प्रखंड स्थित सब्जी मार्केट में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान में सेंध मारकर दर्जनों मोबाइल की चोरी कर ली।  इस संबंध में उमाशंकर प्रसाद ने थाने को लिखित सूचना दी है।  सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना जायजा लिया।  दुकान मालिक ने बताया कि वह रोजाना की भांति शुक्रवार की देर संध्या दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शनिवार की सुबह जब  दुकान खोलकर अंदर गया तो देखा कि दुकान में मोबाइल का कवर यत्र-तत्र बिखरा हुआ है और मोबाइल गायब है। दुकान के अंदर जाकर देखा गया तो पीछे सीढ़ी का दीवार में सेंध मारा गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात ही पुलिस शक के आधार पर एक युवक को पकड़ कर पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।