
दरियापुर(सारण) । प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के सरनाकचक चंवर में सरकारी ज़मीन से हरा भरा आम का वृक्ष काटने का प्रयास का मामला सामने आया है।इस संबंध में डेरनी थाना क्षेत्र के ठीका गांव निवासी बालकृष्ण शर्मा ने दरियापुर अंचल अधिकारी व वन पदाधिकारी दिघवारा को आवेदन देते हुए बताया कि चार जून 20 को जब हम अपने खेत घूमने गये तो देखा कि दरियापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी लकड़ी व्यपारी शिवजी दास खड़ा होकर वृक्ष को कटवा रहे थे जब हमने पूछा तो उन्होंने बताया कि सब हम समझ बुझ कर बृक्ष कटवा रहे हैं तब हम रोकने का प्रयास किए लेकिन नही रुके।इस संबंध में अधिकारीगण से जांच करते हुए करवाई करने की मांग की है।आपको बता दें कि जहाँ एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण हेतु बृक्ष लगाने का काम कर रही हैं साथ ही आम लोगो को बृक्ष लगाने को प्रेरित कर रही हैं , वही कुछ लोग लालच बस बिना सोचे समझे हरा भरा बृक्ष काटने पर तुले हुए हैं, इस बृक्ष से राहगीरों के साथ साथ तीन गाँव के किसानों को धूप में छाया का काम करता है। जब भी किसान बैशाख के महीने में खेत में काम करने जाते है आशा रहता है कि काम करते करते थक जाएँगे तो वहाँ जाकर आराम कर लेंगे और पुनः काम पर लग जाएंगे,साथ ही धान की रोपनी में तो मज़दूर के लिए भी संजीवन बूटी का काम करता है यह वृक्ष।ग्रामीणों का मानना है कि विरोध के बाद लकड़ी कारोबारी पेड़ कटाई का काम अधूरा काट कर छोड़ दिया है।प्रशासन उसपर करवाई कर काटे गए हिस्सो को मिट्टी डाल ढक दें, तो पेड़ को बचाया जा सकता है।




Recent Comments