मारपीट की प्राथमिकी
#परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) :थाना क्षेत्र के नगौली निवासी घुना राम के कोर्ट परिवाद पर बसंतपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें गांव के ही
अब्दुल रहमान, इकरामुल मियां, मो. रफीक आलम, रब्बे आलम एवं सब्बे आलम को आरोपित किया गया है। आरोप लगाया गया है कि 28 अप्रैल
की सुबह अब्दुल रहमान समेत सभी आरोपित मेरे खेत में लगी गेहूं कीफसल काट रहे थे। मना करने पर जाति सूचक गाली देते हुएजान से मारने की धमकी दिए। शोरगुल सुन जब मेरे परिवार की महिलाएं आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
———




Recent Comments