छपरा । एकमा प्रखंड के चनचौरा पंचायत के बंशी छपरा टोले रंगलाल गांव में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 किनारे माकपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के किसान विरोधी अध्यादेश की प्रति जला कर अपना विरोध जताया। इस दौरान माकपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी भी किया। बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव अरूण कुमार के नेतृत्व में रवीन्द्र नाथ गुप्त, हीरा राम, आशीष कुमार पांडेय, पंकज दास, बबिता देवी व रवि दास ने किसानों को खरीफ फसल के लिए खाद-बीज व ऋण उपलब्ध कराने, पूर्व के ऋण को माफ करने, मजदूरों को रोजगार सहित स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसा के आलोक में किसानों की फसल के उपज का दाम उपलब्ध कराये जाने की मांंग की।