संजीत कुमार।

दैनिक खोज खबर/सोनपुर । बाघ एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। रविवार को सोनपुर महेश्वरी चौक के समीप रेलवे लाइन के बगल में झाड़ी से उपयुक्त युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव के 26 वर्ष के करीब अतुल कुमार सिंह उर्फ हर्ष सिंह के रूप में हुई है। मिली घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सोनपुर रेल पुलिस पहुंच गई लेकिन पूरा मामला हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में था। मौके पर पहुंची हरिहरनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव क़ो अंतिम संस्कार के लिए हरिहरनाथ पुलिस ने सौप दिया।