छपरा । जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा जी ने बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित जन संपर्क अभियान का प्रारम्भ 11/6/2020 से सारण जिले के 10 विधानसभा और सभी 364 शक्ति केंद्रो के सभी मंडलों में होगा।  इस अभियान में प्रत्येक बूथ के प्रत्येक परिवार से हमारे उस बूथ के सप्तऋषियों एवं शक्ति केंद प्रमुख सह प्रमुख और मंडल के पदाधिकारियों दो दो की टोली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्र लें कर मिलेंगे।  यह कार्यक्रम 30/6/2020 तक चलेगा। इसे सफल बनाने के लिए जिले में अपनी योजना बना लीं हैं। आज इसका प्रारंभ सभी पदाधिकारी सांसद, विधायक पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशी तथा मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के अध्यक्ष जिले द्वारा निर्धारित स्थलों से करेंगे। सभी विधानसभा प्रभारी को अपने अपने विधानसभा में इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई हैं। इसलिए वे सभी अपने निर्धारित विधानसभा में ही रहेंगे।पदाधिकारी एवं नेतागण इस तरह से योजनाबद्ध रूप से रहेंगे।