समस्तीपुर: पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने के लिये हुआ बैठक
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

बिथान
बिथान
प्रखंड के जगमोहरा पंचायत के सभी गांव को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत
हर घर शौचालय युक्त कर पंचायत ओडीएफ हेतु एक बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह नॉडल पदाधिकारी रामनरेश सिंह ने की । अपने अध्यक्षीय संबोधन में सरकार की योजना को सफल बनाने के लिए सभी के सहभगिता को जरूरी बताया । पंचायत के लोगों को जागरूक करने को लेकर टी एल सी एस,वार्ड सदस्य ,पंचायत के मुखिया तथा सजग ग्रामिणों को अन्य लोगों में भी जागरूकता लाने की अपील की गई । । बैठक के दौरान कम समय,कम लागत मे शौचालय बनाने का तरीक्का बताया गया । शौचायलों के निर्माण में सरकार द्वारा सहायता राशि भी मिलेगी । इसकी जानकरी देते हुये नोडेल अधिकारी ने कहा की इस मौके का लाभ उठाकर सभी अपने घरों को शौच युक्त करें । जिससे की पंचायत को जितना जल्दी कार्य पूरा होगा । उसके बाद ही खुले में शौच मुक्त पंचायत घोषित किया जायेगा । मौके पर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक ,साक्षरता मुकेश कुमार सिंह ,वार्ड सदस्य सुभाष कुमार,अमित सिंह,चन्द्रशेखर सिंह,चन्द्रकेत कुमार ,ग्रामिण राजेस कुमार,पंकज कुमार,दीपक,उमेश यादब,सरोज ठाकुर एव अन्य ग्रामिण उपस्थित थे ।




Recent Comments