समस्तीपुर: वरीय अधिवक्ता व संघ के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा, अधिवक्ताओं ने नहीं किये न्यायिक कार्य 
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

दलसिंहसराय
समस्तीपुर के वरीय अधिवक्ता व संघ के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण ठाकुर के असामयिक निधन होने पर  दलसिंहसराय अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया । यह आयोजन संघ के अध्यक्ष नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में की गई । 
शोक सभा मे संघ के महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, लक्ष्मेश्वर प्रसाद, सदा नंद सिंह, मनोज कुमार साह,ओम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, विनोद पोद्दार ,सुनील कुमार सिंह, उदयवंत चौधरी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे । वहीं निधन होने से अधिवक्तागण अपने को न्यायिक कार्यों से भी अलग रहे । जिस कारण कोर्ट में सन्नटा पसरा रहा ।