सारण:पिरारीडीह गांव में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
दरियापुर (सारण)
छठ पूजा के शुभ अवसर पर पिरारीडीह गांव में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद विजयनारायण सिंह और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया | राकेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा की ये छठ पूजा अब केवल बिहार ही नही बल्कि पुरे भारत सहित बिदेशो में भी पूरी आस्था के साथ मनाया जा रहा है | मुस्लिम समुदाय के लोग भी इस पर्व को कर रहे है और इस पर्व में अपना पूरा पूरा सहयोग भी कर रहे है जो की हिन्दू और मुस्लिम का एक एकता का संदेश भी दे रहा है |इस कार्यक्रम में परसा मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजविकाश सिंह,पूर्व महामंत्री प्रकाश सिंह,छोटू बाबू,निरंजन सिंह,महेश कुमार,आदि ने भी अपना बिचार रखा।





Recent Comments