समस्तीपुर: कल्याणकारी योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर CPM एवं CPI ने किया की प्रदर्शन
#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

दलसिंहसराय :
दलसिंहसराय प्रखंड के पगड़ा पंचायत भवन पर सीपीआईएम एबं सीपीआई के कार्यकताओ ने नल-जल योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं में की जा रही भारी गड़बडी को लेकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया. मौके पर एक सभा भी आयाजित की गयी. जिसकी मो. कलीम एबं मो.उस्मान ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे देश में चल रही सभी सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं में काफी गड़बड़ियां की जा रही है.
जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार उठती है अन्य मुद्दे
योजनाओं को सही रूप से धरातल पर उतारने के बजाय इसका कोरम पूरा किया जा रहा है. भ्रष्टाचार चरम पर है. बड़े-बड़े घोटाले से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार धार्मिक और भ्रष्टाचार से लड़ने का मुद्दा उछालती है. जबकि तमाम सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में पूर्णतः डूबे हुए है. लगभग यही स्थिति आज पंचायत के अंदर पंचायतों के मुखिया एवं सरकारी कर्मचारियों के साथ भी देखी जा रही है. गाँव के लोगों के लिये चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं में भी लूट खसोट मचा हुआ है.