बिहार में अब सोलर कुकुर पर बनेगा खाना, सीएम नीतीश ने किया शुभारंभ
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

पटना – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के रोहतास दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री सुबह रोहतास जिले के रेहल गांव पहुंचे और जिलेवासियों को विकास की कई योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा भी की। इस दौरान सीएम ने कहा कि यहां अब ढिबरी नहीं बिजली से घर रौशन होगा।
सोलर कुकर से बनेगा खाना सीएम नीतीश कुमार ने सोलर कुकर से खाना बनाने की योजना की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्राथमिक स्कूलों में भी सोलर एनर्जी से मिड डे मील बनेगा। सीएम ने कहा रेहल गांव में जल्द ही ग्रिड के माध्यम से बिजली पहुंचाई जाएगी। साथ ही सड़कों का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए भी व्यवस्था कराई जाएगी।
स्वयं सहायता समूह बनाने पर जोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओंको स्वयं सहायता समूह बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को सम्मान मिलता है। इस दौरान मंत्री विजेंद्र प्रसाद, प्रेम कुमार, चीफ सेक्रेट्री अंजनी कुमार सिंह, डीजीपी केएस द्विवेदी समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे।




Recent Comments