समस्तीपुर: अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित का आयोजन
#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

समस्तीपुर
समस्तीपुर शहर के सरकारी बस पड़ाव परिसर में को अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक का उद्देश्य आगामी 8 अप्रैल को पटना के विद्यापति भवन में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन में अत्याधिक संख्या में लोगों की भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया. इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह भी उपस्थित होकर सम्मेलन के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला,
पहली बार समस्तीपुर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस को बताया कि देशभर के गरीब, लाचार, बेरोजगार सवर्णो का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 08 अप्रैल को पटना के विद्यापति भवन में आयोजित किया गया है. जिसमें पूरे देशभर से सवर्ण मोर्चा व सवर्ण समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे. श्री सिंह ने आगे कहा कि आजादी से लेकर आज तक देशभर में पूरे सवर्ण समाज के साथ राजनीतिक व सरकारी साजिश चलाई जा रही है. जिसके तहत सवर्ण समाज के विनाश हेतू कानून व योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है.
आज देश की आजादी के लगभग 70 वर्षो के उपरांत भी केंद्र व किसी भी राज्य सरकार द्वारा अपनी बजट में सवर्ण समाज के विकास के नाम पर कोई भी योजना और ना ही किसी भी प्रकार की राशि आवंटित की गयी है. जो इसका स्पष्ट प्रमाण है. उन्होंने कहा कि सभी सरकारों द्वारा जानूबूझ कर सवर्णो को लाचार बेरोजगार व फटेहाल बनाया जा रहा है. साथ ही वर्तमान परिस्थिति में आरक्षण सवर्ण समाज के साथ-साथ राष्ट्र के उन्नति और विकास में सबसे बड़ी बाधा बनती जा रही है.