प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा धूम-धाम से मनाया गया

✍️ धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो में धूम-धाम से विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।विधुत उपकेंद्र तरैया,टीएन सिंह टीवीएस एजेंसी तरैया,शाहनेवाजुपर-मुरलीपुर शत्रुध्न सिंह के आरा मशीन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा पूजा मनाया गया।वही माधोपुर, गलिमपुर,पचरौर,खराटी,पचरौर,उसरी,पोखरेरा,फरीदनपुर आदि गाँवो में धूमधाम से पूजा अर्चना सम्पन्न हुआ।विधुत उपकेंद्र पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधुत कर्मियों ने पूजा अर्चना किया।उक्त मौके पर जेई धर्मवीर कुमार,नीलकमल सिंह,पपलीन सिंह,वही टीएन सिंह टीवीएस एजेंसी पर डॉ. त्रिलोकीनाथ सिंह,पवन सिंह,डॉ रंजीत सिंह,राणा प्रताप सिंह व अन्य मौजूद थे।