समस्तीपुर:रोसड़ा में स्कूली बच्चों द्वारा निकाला गया स्वच्छता जागरुकता रैली
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

रोसड़ा
स्कूली बच्चों द्वारा निकाला गया रैली, महिलाओं का करो सम्मान,घर में हो शौचालय का निर्माण।। खुले में शौच से मुक्ति व् लोहिया स्वच्छता अभियान की सफलता को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा के बच्चों द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। एचएम राम आशीष मोची के नेतृत्व में निकली गई ।
रैली पुरे कलवारा गांव का भ्र्मन किया।रैली में शामिल बच्चों द्वारा महिलाओं का करो सम्मान,घर में हो शौचालय का निर्माण, हमने मन में ठाना है,स्वच्छ भारत बनाना है , बापू का पूरा होगा सपना जब हो स्वच्छ ग्राम अपना,आदि नारा लगा रहे थे। रैली में तकरीबन 250 छात्र छात्रा शामिल थे। रैली में शिक्षक अशोक कुमार साह, वरुण कुमारी,शोभा कुमारी,मो अंसार,हरे राम सिंह,सिकंदर राम आदि शामिल थे।