*जल जीवन हरियाली की महत्ता को लेकर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया प्रस्तुत*तरैया(सारण) । 17.01.2020:जल जीवन हरियाली की महत्ता को लेकर पुखराज फाउंडेशन पटना के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो के बीच प्रस्तुत किया।प्रखण्ड के उसरी ,मठिया बाजार, शीतलपुर,भलुआ,नन्दनपुर,पोखरेड़ा,आकूचक,सरेया बसंत आदि जगहों पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जल जीवन हरियाली के बारे में बताया तथा आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला के बारे में जागरूक किया।नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया।उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा हो रहे विकास कार्यो को चित्रण कर लोगो के बीच प्रस्तुत किया है।तथा शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं जल जीवन हरियाली के लिए चल रहे मुख्यमंत्री के अभियान से ग्रामीण जनता काफी खुश है।उक्त मौके पर डुमरी मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह बिक्कू,नीरज सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments