काम नही करने वाले एक स्वछताग्रही हटाये गये
तरैया (सारण):
स्वछता अभियान के तहत पंचायतों में काम नही करने वाले या लापरवाह स्वछताग्रही की अब खैर नही है।बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि काम नही करने वाले स्वछताग्रही को हटाया जाएगा।बीडीओ ने बताया कि सरेया रत्नाकर पंचायत के स्वछताग्रही जयप्रकाश कुमार काम नही कर रहे है।निन्हे हटाया जाएगा।तथा पचभिण्डा पंचायत के स्वछताग्रही मनोज कुमार को चेताया गया और कार्य मे तेजी लाये वरना आपको भी हटाया जाएगा।ज्ञातव्य हो कि प्रखण्ड में कुल 15 स्वच्छताग्रहियो की बहाली हुई थी।जिन्हें पंचायत को ओडीएफ करने के लिए स्वच्छतग्रही को घर-घर जाकर लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करना है।चंचलिया,तरैया और पचभिण्डा में ओडीएफ का कार्य चल रहा है।