वैशाली:बिदुपुर में लोजपा आई टी सेल की बैठक हुआ सम्पन्न
#प्रेम कुमार

बिदुपुर (हाजीपुर)
बिदुपुर प्रखंड के संत कबीर महंत रामदयाल दास महाविद्यालय के प्रांगण में लोजपा आई टी सेल की बैठक हुई जिसमें संगठन का विस्तार किया गया। बिदुपुर प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किये गए। बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष ई० राकेश रौशन ने स्वयं सभी पंचायत के अध्यक्षो से मुलाकात की तथा उनसे बातचीत की। सभी पंचायत के अध्यक्षों को उनकी शक्तियों के बारे में विश्लेषित किया गया तथा आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में संगठन की भूमिका पे भी श्री रौशन ने प्रकाश डाला। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंजन कुमार सिंह ने की जबकि मंच का संचालन आशुतोष कुमार व वैशाली प्रवक्ता अरविंद कुमार ने की।

इस बैठक में बिदुपर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, राघोपुर विधानसभा संयोजक रूपेश कुमार सिंह, जिला महासचिव गुरुद्वार सिंह, जिला सचिव अमन कुमार सिंह व अजीत बाबा, जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार तथा सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। पंचायत अध्यक्ष के अलावा बिदुपुर प्रखंड मंत्री, महामंत्री व सचिव के पदों पे भी मनोनयन हुआ।




Recent Comments