समस्तीपुर :भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया बैठक 
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा विभूतिपुर दक्षिणी मंडल द्वारा जन संपर्क करके लोगों को कमल क्लब में जुड़ने का आह्वान किया गया इसी क्रम में उच्च विद्यालय राघोपुर के प्रांगण में युवाओं के साथ एक बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मुरारी झा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि ये बैठक मुख्य रूप से प्रत्येक बूथ पर कमल कलब गठित करने के लिए आयोजित की गई है। कार्यक्रम में कमल क्लब के संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं ने छोटू कुमार को बधाई दी। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथों पर कमल क्लब का गठन करना है, इसके लिए हम कार्यकर्ताओं भाइयों को दिन रात एक करना पड़ेगा। भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए हम लोगों को यह कार्य संपन्न करना ही होगा। वही कमल क्लब के संयोजक छोटू कुमार ने कहा कि आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ हमें यह जिम्मेदारी दी है मैं विश्वास पर खरा उतरूंगा। मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री राजेश यादव, रोशन मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे