समस्तीपुर:राखी बांधकर लौट रही अधेड़ महिला की सड़क दुर्घटना में मौत।
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत हो गई।मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर गाँव निवासी राम चलितर महतो की पत्नी दुला उर्फ दुलिया देवी(45)वर्ष के रूप में हुई।इधर अधेड़ महिला की मौत की खबर सूनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार मृतका दुलिया देवी बाईक से अपने भतिजे के साथ मायके मंसुरचक गंज निवासी बालेश्वर महतो के यहां राखी बांधने गयी थी।मायके से वापस लौटने के क्रम में शाहपुर गांव के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।और भतिजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसका इलाज चल रहा है।घटना की आवाज सुनते ही ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम महिला दुलिया देवी की मौत की खबर सूनते ही मायके व ससुराल वालों में कोहराम मच गया।मृतका की पति राम चलितर महतो अपनी धर्म पत्नी को देखकर फुट-फुट कर रो रहा था।मृतका की पुत्र सुदीन कुमार, रामकुमार, शिवकुमार ने मां को देखकर दहाड़ मारकर रो रहा था।तथा उनके पुत्रवधू भी रोते-रोते पागल सी हो गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर खोदावन्दपुर गांव में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई।और सभी लोगों के आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था।अधेड़ महिला की मौत से पूरे खोदावंदपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।घटना की सुचना मिलते ही पंचायत की मुखिया शोभा देवी, सरपंच जूली कुमारी, पंसस अनामिका रानी, वार्ड सदस्य राधेश्याम महतो,पूर्व मुखिया कृष्ण देव चौधरी, रामपदारथ महतो ने मृतका के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।