दैनिक खोज खबर/छपरा। लायंस क्लब की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन और किलकारी बिहार बाल भवन सारण के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।
छात्र छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ के हिस्सा लियो क्लब ऑफ छपरा टाउन एवं किलकारी बिहार बाल भवन सारण, छपरा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किलकारी बिहार बाल भवन सारण में किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, राखी गुप्ता और क्लब के सचिव मनीष कुमार मनी ने किया।
इस कार्यक्रम के दौरान किलकारी के शिक्षक प्रकाश सर ने छात्र छात्रा और लियो क्लब छपरा टाउन संस्था को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया है जो कि बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है।

वही लियो क्लब के अध्यक्ष लियो अमित सोनी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र छात्रा बहुत ही अच्छी पहल से चित्र प्रदर्शित करने का मौका मिला।
सफल कार्यक्रम आयोजन करने में मुख्य रूप से लियो सचिव उज्जवल मिश्रा, कार्यक्रम चेयरपर्सन आशुतोष, अली अहमद, सलमान, अभिषेक, अमर, कबीर, राहुल राज और किलकारी के सहयोगी में प्रकाश जी , अखिल जी, प्रमोद जी , इत्यादि और प्रियदर्शिनी,छात्र छात्राएं, शिक्षक आदि मौजूद रहे।