
समस्तीपुर: राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन।
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर प्रखंड के वीरसहिया में
एक दिवसीय राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार राय ने की।राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजद युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमरेश राय ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते कहा की 2020 के बिहार विधान सभा चुनाव में हमसब मिल कर उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाएंगे।वही दूसरी और प्रदेश नेता श्याम किशोर कुशवाहा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूती प्रदान करने की बातें कही।मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव,अनिल कुमार सिंह,रवीन्द्र कुमार, लालो पासवान,नंदकिशोर यादव, राम पदारथ यादव, रामाशीष यादव, गौरव पासवान, पप्पू साह, अरविंद ठाकुर, रंजीत यादव आदि उपस्थित थे।




Recent Comments