सारण :बिशुनपुरा मे हुई अगलगी की घटना मे सैकड़ो पेड़ पौधे सहित दर्जनों बांस की कोठी जलकर राख

#दिगविजय सिंह बबलू :
डोरीगंज :विष्णुपुरा पूर्वी टोला स्थित झार झंखर व कूड़े कचरसे भरे एक पोखरे मे लगी आगने देखते ही देखते पोखरे के आस पास स्थित पेड़ पौधो व बाँस की कोठियो को अपनी चपेट मे लेता अचानक उग्र रूप धारण कर तेजी से गाँव के खेत खलिहानो व रिहायशी ईलाको की ओर बढने लगा जिसे देख लोगो के हाथ पाव फूलने लगे ग्रामीणो के द्वारा तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके करीब 20 मी 0 के अन्दर पहुँची फायर ब्रिगेड की दो – दो वाहनो ने घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिस घटना मे कमलदेव सिह ,हरिवंश सिह ,जंगीलाल साह , राघो सिह तथा जयप्रकाश सिह आदि किसानो की दर्जनो बाँस की कोठियाँ आम महुआ तथा सागवान के पौधे जलकर राख हो गए ।
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की सुबह साढे 10 बजे की बताई जाती है स्थानीय लोगो के मुताबिक पोखरे मे किसी के द्वारा चूल्हे की राख फेंक दी गई थी जो लोगो के द्वारा फेके गए कूड़े कचरो की ढेर मे सुलगता हुआ अचानक उग्र रूप धारण कर लिया