शादी की नियत से छात्रा का अपहरण
इसुआपुर (सारण) : थाना क्षेत्र के शामपुर गांव से शादी की नियत से एक इंटर पास छात्रा का अपहरण कर लिया गया है ।इस संबंध में छात्रा के पिता ने इसुआपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है ।जिसमें गांव के ही राजू कुमार सिंह तथा उसके पिता कौलेस्टर सिंह व चाचा अवधेश सिंह के नामजद अभियुक्त बनाया गया है ।जिन पर आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली थी कि इन तीनों ने शादी की नियत से उसका अपहरण कर लिया है ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।




Recent Comments