सारण :खैरा बाजार से बाइक चोरी 
नगरा (सारण)
 नगरा प्रखंड के खैरा  थाना क्षेत्र के खैरा बाजार से एक पैसन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गयी।बताते चले कि इधर कुछ सप्ताह से खैरा थाना क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है।आये दिन थाना परिसर के पास ही कोई न कोई घटना घटित हो जा रही है।खैरा बाजार स्थित माँ लक्ष्मी किराना दुकान से लाखो की चोरी हुए एक सप्ताह भी नही हुआ तबतक बाजार में सामान खरीदने आये युवक की बाइक चोरो ने उठा ली वो भी थाना गेट के सामने स्थित पंचायत भवन के पास से।अपने प्राथमिकी में खैरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कनार ग्राम निवासी जितेंद्र राय पिता खेलाड़ी राय ने बताया है कि मेरा पैशन प्रो बाइक जिसका नंबर बी आर 0 4 आर 9419 है।चोरो ने रविवार  को खैरा बाजार से चोरी कर ली।इस संदर्भ में थाना प्रभारी गौरी शंकर बैठा ने कहा कि बाइक चोरी की प्राथमिकी कांड संख्या 10/18 के तहत दर्ज कर ली गयी है तथा मामले की जाँच की जा रही है