समस्तीपुर:खुले में शौच मुक्त अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू

उजियारपुर
उजियारपुर प्रखण्ड अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से गांव के टोलो में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया
संध्या कला रोम के कलाकारों द्वारा चैता दक्षिणी गांव के सभी लोगों से खुले में शौच मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। मौके पर लोगों को बताया गया की शौचालय खुद बनवाएँ एवं अपने परिवार के साथ साथ अपने समाज को भी स्वस्थ एवं सुंदर बनाएं।
दहेज प्रथा एवं बालविवाह जैसी कुरीतियों के बारे में भी लोगों को जागरुक किया गया। दहेज प्रथा से होने वाली हानि एवं बाल विवाह से लड़कियों तथा परिवार में पड़ने वाले कुप्रभाव को प्रभावकारी तरीके से बताया गया एवं लोगों को इस से बचने की सलाह दी गई। स्थानीय लोक कला के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि एक सभ्य समाज में नशा का कोई स्थान नहीं है क्योंकि नशा नाश का दूसरा नाम है। लोगों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मौके पर स्थानीय मुखिया मीना देवी, राजद नेता कमलकांत राय, विजय कुमार चौधरी, सरस्वती कुमारी, अमन कुमार, रामबाबू पासवान, ज्योति कुमारी, तेज नारायण राय, सुबोध कुमार यादव, राजेश्वर राय, वार्ड सदस्य लाल बाबू सहनी, ललीता देवी, नरेश साह, विरेंद्र पांडे, राम नरेश राय, सोने लाल राम, सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Recent Comments