लापरवाही : डेवढ़ी पंचायत के फसल क्षतिपूर्ति वितरण राशि का सूची कार्यालय से गायब
#अबतक किसानों को नही मिला लाभ
तरैया (सारण):प्रखण्ड के सैकड़ो किसान फसल क्षतिपूर्ति राशि से अबतक वंचित है।किसान जब राशि नही मिलने का कारण ढूंढ रहे है तो अजीबो-गरीब घटना सामने आ रही है।जिससे वितरण कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है।डेवढ़ी पंचायत के 504 किसानों को अबतक फसल क्षतिपूर्ति राशि नही मिल पाया है।जब किसान फसल वितरण सूची की जानकारी लेने प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के कार्यालय पहुँचे तो उन्होंने बताया कि सूची प्रखण्ड कार्यालय में भेज दी गयी है।जब किसान प्रखण्ड कार्यालय के नाजिर के कार्यालय पहुचे तो प्रखण्ड कार्यालय के नाजिर ने बताया कि डेवढ़ी पंचायत का वितरण सूची अभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी द्वारा नही जमा किया गया है।जब इस सम्बंध में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 504 किसानों के 2878470 रुपये की वितरण सूची प्रखण्ड कार्यालय को दे दिया गया है।अब किसान उहापोह में है।आखिर राशि से वंचित किसान अब कहा जाये।इस सम्बन्ध में डेवढ़ी के किसान देवेंद्र कुमार सिंह,भटौरा के मिथलेश कुमार सिंह,बबन सिंह,राजू सिंह ,मुकुल सिंह,प्रमोद राय, रंधीर सिंह आदि किसानों ने एक शिकायत प्रतिवेदन बीडीओ को दिया है।प्रखण्ड कार्यालय के नाजिर सुरेश माँझी ने बताया फिलहाल सूची उपलब्ध नही है।कही मिसिंग हुई है।बीएओ से इस सम्बन्ध में बात चीत कर समस्या को शीघ्र सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
*बीडीओ बोले:-*बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत प्रतिवेदन की जाँच की जाएगी।दोषी पर करवाई की जायेगी।