पहाड़पुर/मोतिहारी। जिले के पहाड़पुर प्रखंड के कोटवा पंचायत के बथुआहाँ गांव निवासी मुस्लिम महिला मु.हसीना खातून पति स्व.अदालत देवान ने तीसरी साल से लगातार छठ व्रत कर मिशाल कायम की है जिसकी आम चर्चा पूरे जिले में है।
विदित हो कि अरेराज बेतिया मुख्य पथ स्थित बथुआहाँ छठ घाट पर छठ व्रत कर रही मु.हसीना खातून ने दैनिक प्रातः कमल के मोतिहारी जिला ब्यूरो प्रमुख से एक भेंटवार्ता में बताया कि छठ पर्व करने से मेरी मनोकामना पूर्ण हुई है इस लिए मैं पूर्ण आस्था के साथ गत 3 वर्षों से छठ व्रत कर रही हूँ।मुझे पूर्ण विश्वास है कि छठी मैया का व्रत करने से कठिन रोगों से भी मुक्ति मिल जाती है।





Recent Comments