मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार के कार्यालय कक्ष में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी (बीएलबीसी) की बैठक अयोजित की गई। बुधवार को मढ़ौरा बीडीओ सुधीर कुमार के कार्यालय प्रकोष्ठ में अयोजित बैठक में कमेटी के अध्यक्ष एलडीएम प्रमोद कुमार ने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा लोन, जनधन खाता, पोशाक प्रोत्साहन राशि के हस्तांतरण समेत कई योजनाओं की बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली गई। बीडीओ सुधीर कुमार ने बैकर्स से कार्यों की प्रगति में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने यह कहा कि बैंक में समान्य खाताधारियों को भी पूरी सुविधा मिलनी चाहिए, ताकी खाताधारी को बेवजह परेशान नही होना पड़े । सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी कहा कि सरकार की योजनाओं की गतिशीलता के लिए बैकर्स का सहयोग अपेक्षित है। बैंक की गतिशीलता से की योजनाओं को गति मिलेगी और योजनाएं ससमय पूरी हो सकेगी। बैठक में एलडीएम प्रदीप कुमार सहित प्रखंड के बैंकों के शाखा प्रबंधक व अधिकारी मौजूद रहें।

बैंकर्स से लोन डिटेल्स की मांग :

प्रखंड के बैंकर्स के साथ एक बैठक में बीडीओ सुधीर कुमार ने लोन डिटेल्स की जानकारी ली । कहा गया है कि वे पिछले छह महीने में बैंक कितने लोगों को लोन दिया है उसके डाटा की जानकारी उपलब्ध कराएं । लोन डिफाल्टर की सूची भी मांगी गई है । सरकारी योजनाओं को गति देने के लिए योजनाओं से जुड़ी प्रगति से अवगत कराने को कहा।  

सीडी रेसियों बढ़ाने पर हुई चर्चा :

एलडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि बैंक के सीडी रेशियों पर ध्यान दिया गया है । मढ़ौरा के बैंक का सीडी लेवल स्टेट लेवल से कम है । इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है इस पर विस्तार से चर्चा की गई है । एजीपी पर उपलब्धि की चर्चा की गई और इसमें सुधार की बात कही गई है । सामाजिक सुरक्षा योजना पीएमजेजेवाई, पीएमेसबीवाई, स्टार्टअप इंडिया, जनधन योजना, मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया सहित अन्य योजनाओं पर बैंक की स्थिति को लेकर चर्चा की गई है।