सिवान :पति के अप्राकृतिक यौनाचार से तंग पत्नी ने किया मुकदमा
#परवेज अख्तर
सीवान.
महिलाओं पर विभिन्न तरह के हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार के द्वारा रोकथाम के लिए तरह-तरह के कानून बनाये जा रहे है. फिर भी महिलाएं तरह-तरह के अत्याचार का सामना कर रही है. कभी छेड़खानी तो अश्लील हरकत व अन्य तरह के प्रताड़ना किया जा रहा है. एक पति ने अपनी पत्नी के गर्भवती होने पर पेट में पल रहे बच्चे को गर्भपात करा दिया तथा फिर उसको कमरे में बंद कर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा. हमेशा अप्राकृतिक से तंग पत्नी ने जब उसका विरोध किया तो उसको मायके जाने पर दबाव देने लगा. नहीं जाने पर स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया. पीड़ित युवती सिसवन थाना क्षेत्र के बवनाडीह की है. जिसकी शादी 18 अप्रैल 2008 को छपरा जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के सकरडीह निवासी पंकज कुमार भारती के साथ हुयी थी. उसने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पति के खिलाफ वाद संख्या 179/18 दाखिल कर आरोप लगाया कि शादी के बाद पति-पत्नी के रूप में रहने लगी. फिर उसके पेट में पल रहे छह माह के बच्चे को हत्या करने के उदेश्य से गर्भपात करा दिया. उसके बाद मयके जाने का दबाव देने लगा. मायके नहीं गयी तो 19 जनवरी 2018 को रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया.